Patna

क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में अब्दुल्ला चौक टीम ने कप पर जमाया कब्जा 

पटना.सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के चकजमाल पंचायत में आदर्श क्रिकेट क्लब दुर्गा मंदिर की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट का खिताब अब्दुल्ला चौक की टीम ने राजीव 11 शेखोपुर को हराकर अपने नाम कर लिया। विजेता एवं उपविजेता टीम को कप एवं मैडल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। बताया गया कि मजरोहि उर्फ शाहरिया पंचायत के शेखोपुर स्थित आदर्श क्रिकेट क्लब दुर्गा मंदिर की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। फाइनल मुकाबला अब्दुल्ला चौक और राजीव 11 शेखोपुर के बीच खेला गया। निर्धारित 10 ओवर में अब्दुल्ला चौक की टीम 90 रन बनाया। जवाब में खेलने उतरी राजीव 11 शेखोपुर की टीम 6 ओवर में 41 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार अब्दुल्ला चौक की टीम ने 50 रन से मैच जीत कर खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने एवं उप विजेता टीम को रमेश कुमार वर्मा, शिशिर कुमार सिंह ने कप एवं मैडल प्रदान कर सम्मानित किया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!