Patna

NDRF को नहीं मिली सफलता,जमशेदपुर से लापता विमान को अब खोजेगी इंडियन नेवी

पटना :मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से टेकऑफ करने के बाद से अलकेमिस्ट एविएशन का ट्रेनिंग लापता विमान को रांची से आई एनडीआरएफ की टीम काफी मशक्कत के बाद भी नहीं खोज पाई. अब लापता विमान को खोजने के लिए भारतीय नौसेना मदद करेगी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सुबह से ही जारी था ऑपरेशन

एनडीआरएफ की टीम सुबह करीब साढ़े दस बजे चांडिल डैम के अंदर घुसी. काफी खोजबीन करने के बाद भी अलकेमिस्ट एविएशन के लापता ट्रेनिंग विमान को नहीं खोज पाई. टीम के हाथ कुछ नहीं लगने पर दोपहर करीब डेढ़ बजे डैम के अंदर से टीम बाहर निकली. उसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे दोवारा एनडीआरएफ की टीम डैम के अंदर घुसी. इस बार भी टीम के हाथ कुछ नहीं लगा और शाम करीब सवा पांच टीम डैम के अंदर से बाहर निकल आई.

 

उड़ान भरने के बाद करीब 20 मिनट बाद से ट्रेनिंग विमान से कट गया था संपर्क

सोनारी से उड़ान भरने के करीब 20 मिनट के बाद से विमान का संपर्क सोनारी एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से कट गया. इसके बाद लगातार एटीसी ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया. जिसके बाद से लापता विमान की खोजबीन जारी है. बुधवार की सुबह साढ़े 9 बजे एनडीआरएफ की टीम चांडिल डैम पहुंची और डैम में घुसने की तैयारी करने लगी. करीब एक घंटा बाद एनडीआरएफ की टीम साढ़े दस बजे अपनी दो वोट से अपनी औजार के साथ 18 सदस्यीय टीम विमान को तलासने में जुट गए. एनडीआरएफ टीम के साथ एसडीओ शुभ्रा रानी, एसडीपीओ सुनील कुमार राजवार, बीडीओ तालेश्वर रविदास आदि शामिल थे.

 

अब भारतीय नौसेना संभालेगी मोर्चा, कल पहुंचेगी चांडिल डैम

लापता एयरक्राफ्ट की खोज में भारतीय नौसेना भी सहयोग करेगी. विशाखापट्टनम से आज रात विशेष विमान से 15 लोगों की टीम, 4 हाइड्रोसेलर्स मशीन व अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ रांची पहुंचेगी. रांची से फिर यह टीम चांडिल के लिए रवाना होगी. गुरुवार सुबह से नौसेना की पूरी टीम चांडिल डैम में उक्त एयरक्राफ्ट की खोज शुरू करेगी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!