PatnaSamastipur

समस्तीपुर में रंग-बिरंगी राखियों से सजा स्टॉल,आज धूमधाम से मनाया जाएगा रक्षाबंधन का त्योहार

समस्तीपुर: भाई बहन के स्नेह की अटूट डोर का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन गुरुवार को पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा. बहनें अपने भाई के हाथों पर राखी बांधकर रक्षा का संकल्प लेंगी. भाई भी उन्हें उपहार भेंट करेंगे. इसको लेकर घर परिवार में उत्साह का माहौल है. रक्षाबंधन और सावन की अंतम सोमवारी को लेकर रविवार को बाजार में लोगों की चहल पहल रही. राखी व मिठाइयों की दुकानों पर देर शाम तक लोग खरीदारी करते रहे. महिलाओं ने राखियां मिष्ठान व भाइयों के लिए गिफ्ट खरीदे. शहर के मारवाड़ी बाजार, स्टेशन रोड, रामबाबू चौक, थानेश्वर स्थान महादेव मंदिर रोड में राखियों, गिफ्ट व रेडिमेड की दुकानों पर खूब ब्रिक्री हुई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उम्मीद के मुताबिक खरीदारी होने से दुकानदार खुश नजर आए. खरीदारों को लुभाने के लिए बाजार में दुकानदार राखियों की नई नई वेरायटी लेकर आए. जो ग्राहकों को खूब लुभा रही थी. थानेश्वर स्थान मंदिर रोड में राखी विक्रेता संजय साह ने बताया कि सबसे ज्यादा नग और क्रिस्टल वाली राखियां खरीदी गई. रेशम राखी 20 से 30 रुपये, नग वाली राखी 40 से 200 रुपये तक, मोती वाली राखी 30 से 100 रुपये तक, क्रिस्टल और चांदी के पानी चढ़ी राखियां 150 से 300 रुपये तक बिकी. वहीं मिठाई के लिए प्रमुख दुकानों पर भी लोगों की भीड़ नजर आई. ग्रामीण क्षेत्र व फुटपाथ की दुकानों पर भी यही हाल रहा. जगह जगह सजी राखी की दुकानों पर खरीदने के लिए महिलाओं का तांता लगा रहा.

डिजाइनिंग कपड़ों का बाजार रहा गर्म :
रक्षाबंधन के इस त्योहार पर कपड़ा बाजार भी गर्म रहा. सुबह से देर शाम तक कपड़ों की दुकानों पर लोग खरीदारी करते नजर आए. महिलाएं साड़ियां तो युवतियां डिजाइनिंग सूट की खरीददारी करती दिखीं. वहीं दूसरी ओर उपहार के सामानों की भी खूब बिक्री हुई. गिफ्ट में देने के लिए मोबाइल व सोने चांदी के आभूषण की भी खूब बिक्री हुई.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!