Patna

19 को रक्षा बंधन, बहनें बांधेगी भाइयों को राखी,मिथिला पंचांग के अनुसार जाने शुभ मुहूर्त 

पटना :भाई-बहन के स्नेह का त्योहार रक्षाबंधन 19 अगस्त(सोमवार) को मनाया जायेगा. इस बार राखी बांधने को लेकर मिथिला पंचांग के अनुसार दिन भर शुभ मुहूर्त है, वहीं ऋृषिकेश पंचांग व बनारस पंचांग के अनुसार दोपहर एक बजकर 25 मिनट तक भद्रा का साया रहेगा. इसके बाद ही रक्षाबंधन मनाया जायेगा. शास्त्रों में कहा गया है कि भद्रा में कोई शुभ कार्य नहीं करना चाहिए. श्रावण मास पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पंडित गुणानंद झा ने बताया मिथिला पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 18 अगस्त को रात दो बजकर 29 मिनट में प्रवेश कर रही है, जो 19 अगस्त को रात 12:35 बजे तक रहेगी. वहीं मनोज पांडे बताते हैं कि ऋषिकेश पंचाग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 18 अगस्त को रात्रि 10 बजे लग रही है, जो 19 अगस्त को नौ बजकर 55 मिनट तक रहेगी.

 

18 अगस्त को दो बजकर 35 मिनट पर भद्रा लग रहा है, जो 19 अगस्त को 1 बजकर 35 मिनट तक रहेगा. अत: बहनें भाई को भद्रा के समाप्त होने के बाद ही राखी बांधे. जबकि पंडित भरत पांडेय बताते हैं कि बनारस पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन 19 अगस्त को मनाया जायेगा. 19 अगस्त को पूर्णिमा तिथि में एक बजकर 25 मिनट तक भद्रा का साया है. इसके समापन के बाद रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त बन रहा है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!