Patna

बिहटा एयरपोर्ट के लिए केंद्र ने आवंटित किए ₹1,413 करोड़,पटना में बनेगा एक और हवाई अड्डा

पटना।बिहटा एयपोर्ट को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट में यह फैसला लिया गया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा है कि केंद्र सरकार की पहल पर बिहटा एयरपोर्ट की बाधाएं दूर हो गई है। केंद्र सरकार ने एयरपोर्ट के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए 1413 करोड़ का आवंटन कर दिया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हवाई अड्डा के विस्तार के लिए अपेक्षित जमीन जिला प्रशासन शीघ्र ही एयरपोर्ट ऑथोरिटी को उपलब्ध करा देगा। राशि और जमीन की उपलब्धता के बाद एयरपोर्ट के निर्माण कार्य को समय-सीमा में पूरा कर लिया जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पटना हवाई यातायात पर बोझ बढ़ने के बाद पटना में एक और एयरपोर्ट की मांग वर्षों से की जा रही थी, जिसके बाद वित्तीय वर्ष 2015-16 में बिहटा स्थित वायुसेना के एयरबेस को हवाईअड्डा बनाने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए हवाईअड्डा प्राधिकरण ने राज्य सरकार से जमीन की मांग की थी। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के लिए अब तक 108 एकड़ जमीन उपलब्ध करा दी गई है। इस पर चारदीवारी भी बन चुकी है। हालांकि, जिस आठ एकड़ जमीन पर पेच फंसा था, उसे भी शीघ्र एयरपोर्ट ऑथिरिटी को सौंप दिया जाएगा।

 

 

 

 

 

आपको बता दें केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कैबिनेट में बिहार और पश्चिम बंगाल में दो नए सिविल एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार इन दोनों परियोजनाओं के निर्माण पर 2962 करोड़ रुपया खर्च करेगी। यह काफी बड़ी परियोजना है, जिसके काफी लोगों को लाभ होगा।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि बिहार में पटना एयरपोर्ट पर विमानों का दबाव बढ़ रहा है। वर्तमान एयरपोर्ट के विस्तार की भी गुंजाइश नहीं है। इसलिए पटना एयरपोर्ट से करीब 28 किलोमीटर की दूरी पर बिहटा में 1413 करोड़ रुपये की लागत से नया सिविल एयरपोर्ट बनाया जाएगा। यहां पर पहले से एयरफोर्स का स्टेशन है लेकिन इसे अलग से विकसित करके सिविल टर्मिनल बनाया जाएगा। इसके बनने से पटना एयरपोर्ट के ऊपर विमानों का दबाव काफी कम होगा। वहीं, एक नया एयरपोर्ट मिलने से पटना की देश के दूसरे शहरों से हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!