Samastipur

गंगा नदी खतरे के निशान से 1.5 मीटर ऊपर, कई गांवों में पानी घुसा; बाया नदी भी उफान पर

समस्तीपुर :मोहिउद्दीननगर.गंगा की सहायक बाया नदी उफान पर है। गंगा नदी के जलस्तर में ठहराव से गंगा तटवर्ती इलाकों के लोगों ने चैन की सांस ली है। हालांकि मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र में गंगा नदी का पानी गांव, सड़क, स्कूल आदि जगहों पर फैलने लगा है। जिससे प्रखंड क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल है। गंगा नदी का पानी दुबहा, हजरतपुर, अदलपुर, बोचहा गांवों को चारों ओर से घेर लिया है। वहीं कई सड़कों पर पानी चढ़ गया है। इस कारण यातायात प्रभावित हो गया है। प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इससे प्रभावित गांव के लोगों में आक्रोश है। गंगा नदी का पानी दियारा क्षेत्र के निचले इलाकों में फैलने से अभी गंगा नदी का पानी स्थिर हो गया है। लेकिन पुनः बढ़ने के आसार बने हुए है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय कैंप सरारी के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर बुधवार की सुबह 46.55 मीटर था। खतरे का निशान 45.50 मीटर है। इस तरह नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 1 मीटर 5 सेंटीमीटर अभी भी ऊपर बह रहा है। गंगा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 5 सेंटीमीटर की कमी आई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!