Patna

जमुई विधायक श्रेयसी सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने की तिरंगा यात्रा

पटना.जमुई.भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह जमुई विधायक श्रेयसी सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत सिकन्दरा विधानसभा के बड़ीबाग, गरही, घनवेरिया, खैरा, जमुई बाजार होते हुए अम्बेडकर प्रतिमा कचहरी चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम, भारत माता की जय की उद्घोषणा के साथ सैकड़ों मोटर साइकिल पर तिरंगा झंडा लहराते हुए भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए एवं स्थानीय शिल्पा विवाह भवन में विधायक श्रेयसी सिंह का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम गीत के साथ एवं समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

 

कार्यक्रम में विधायक के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह, जिला महामंत्री विनय कुमार पाण्डेय, सिकन्दर पटेल, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा केशरी, बृजनंदन सिंह, परमानन्द सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजय कुमार, राहुल केशरी, अजय पासवान, मिथलेश सिंह, संतोष सिंह आदि थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!