Begusarai

श्रुति वर्मा “मिस सावन प्रिंसेस” प्रतियोगिता का प्रथम अवार्ड जीत कर बनी सावन प्रिंसेस, दिया बधाई 

बेगूसराय की बेटी एक बार फिर अपनी प्रतिभा से जिले का नाम राज्य स्तर पर रौशन किया। जिले की बेटी श्रुति वर्मा मिस सावन प्रिंसेस प्रतियोगिता का प्रथम अवार्ड जीत कर सावन प्रिंसेस बनी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

लेटस इंस्पायर्ड बिहार के गार्गी अध्याय द्वारा पटना के कुर्जी स्थित हवेली बेंकेट हॉल में उद्यमी सखी सावन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें तीन प्रतियोगिता नन्ही परी, सावन प्रिंसेस और सावन क्वीन की आयोजित की गई थी। श्रुति वर्मा ने सावन प्रिंसेस की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाकर सावन प्रिंसेस चयन की गई। इस प्रतियोगिता में पुरे बिहार के कई जिलों से युवतियाँ भाग ली थी। प्रतिभागियों में बिहार के विभिन्न राज्यों और भारत की विशेषता विविधता में एकता का संदेश दर्शाया गया।

 

 

फाइनल में 7 प्रतिभागी पहुंची जिसमें श्रुति वर्मा सभी को मात देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। लेटस इस्पायर बिहार के संस्थापक आईजी विकास वैभव और मिसेस इंडिया केनिया रूही सिंह ने श्रुति वर्मा को मोमेंटो और प्राइज देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता की जूरी में मिसेज इंडिया केन्या रूही सिंह और मिस दिवा फैशन मॉडल दिवा प्राची पांडेय थी।

 

 

 

इस महोत्सव में 700 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। इस वर्ष राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका थीम पर राज्य की संस्कृति और परंपरा की झलक दिखाई गई।मुख्य अतिथि आईपीएस विकास वैभव ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत में विकसित बिहार का निर्माण महिलाओं के अग्रणी योगदान से ही संभव है।मौके पर गार्गी अध्याय मुख्य समन्वयक प्रीति बाला, समन्वयक शायरीन एरम, नेहा सिंह, नम्रता कुमारी, बेगूसराय गार्गी मुख्य समन्वयक बिन्दु चौधरी, उद्यमी खुशबु प्रिया, विशिष्ट अतिथि लोक गायिका नीतु कुमारी, आरजे रमा व अन्य उपस्थित थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!