DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय शहर के चकनवादा में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग,एक बच्चे को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

दलसिंहसराय शहर के चक नवादा में एक शादी समरोह में हुई हर्ष फायरिंग में 12 वर्षीय किशोर गोली लगने से जख्मी हो गया। जिसे इलाज लेकिन शहर के बाहर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । बताया जा रहा है कि जख्मी किशोर चकनवादा वार्ड संख्या 6 निवासी शाहिद रखूं का 12 वर्षीय पुत्र रेहान है ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वह मोहल्ले में ही एक शादी समारोह गया हुआ था। इसी दौरान वहा हो रही हर्ष फायरिंग में एक गोली उसके दाएं कंधे में आकर लग गई। घटना के बाद उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है ।

घटना की सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी थी । बताते चले की चक नवादा में ही एक वर्ष पूर्व एक शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग ने एक युवक की मौत हो गई थी । डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि गोली के लगने से एक बालक के जख्मी होने की जानकारी मिली है । पुलिस आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करेगी ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!