DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:आर एल महतो बीएड कॉलेज के अकॉउंटेन्ट के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

दलसिंहसराय शहर के रामपुर जलालपुर स्थित आर एल महतो कॉलेज में कॉलेज के अकॉउंटेन्ट मो. जाबिर हुसैन अंसारी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया.इस क्रम में महाविद्यालय परिवार के सदस्यों द्वारा दिवंगत जाबिर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई.सभा के दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि मो. जाबिर एक कर्मठ एवं जीवट व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे.उनका काम के प्रति समर्पण भाव एवं उनका मैत्रीपूर्ण स्वभाव महाविद्यालय परिवार कभी भूल नहीं पायेगा. मो. जाबिर के आकस्मिक निधन को महाविद्यालय परिवार के सदस्यों द्वारा अपूर्णीय क्षति बताया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सभा की समाप्ति पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई.इससे पूर्वं महाविद्यालय के निदेशक प्रशांत पंकज ने मो. जाबिर के बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 13, हर्रख स्थित निवास स्थान पर पहुँच कर शोक जताया एवं उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया.साथ ही उनके परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान किया.बताते चलें कि दिवंगत जाबिर गुरुवार की रात्रि अपना कार्य सम्पन्न कर स्कूटी से घर जाने के क्रम में हर हर महादेव चौक के समीप एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जबरदस्त ठोकर मार दिया।

 

जिससे उनकी मौत हो गयी.श्रद्धांजलि सभा में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. निर्मल कुमार चंचल, डॉ. सविता कुमारी, केशव चौधरी, सत्यम, उमा शंकर चंदन, मुकेश राय, डीएलएड विभागाध्यक्ष मो. इमामुद्दीन, राजेश कुमार गिरी, कुमारी दीपा, रूपम कुमारी, योगेश कुमार, हसन राजा अंसारी, सर्वेश सुमन, अनिल कुमार प्रभात, नीलम कुमारी, कार्यालय अधीक्षक पल्लव पारस, मीडिया इंचार्ज रूपक कौशल सहित बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षु छात्र छात्राएं शामिल थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!