Patna

“स्पाइसजेट के इंजन व एसी में खराबी:रात 9.10 बजे की बजाय गुरुवार सुबह 5.10 में गई दिल्ली, हंगामा

पटना से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट पटना एयरपोर्ट से बुधवार की रात टेकऑफ करने के लिए रनवे पर गई थी कि अचानक उसके इंजन में खराबी आ गई। विमान का एसी भी फेल हो गया। पटना से दिल्ली जाने वाले करीब 170 यात्रियों को टेकऑफ रनवे पर खड़े विमान में ही बैठाकर रखा गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

एसी फेल होने की वजह से जब यात्रियों ने हंगामा शुरू किया तो उन्हें विमान से उतारकर बस में बैठा दिया। यात्री वहां भी हंगामा करने लगे। इस दौरान यात्रियों और एयरलाइंस के कर्मियों के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। इंजीनियरों की टीम ने विमान के इंजन के साथ ही एसी को ठीक किया।

विमान बुधवार की रात 9:10 बजे की बजाय गुरुवार की सुबह 5:10 बजे रवाना हुआ। विमान को दिल्ली से रवाना होकर रात 8:50 बजे पटना एयरपोर्ट पर आना था, पर वहां मौसम खराब होने की वजह से पटना एयरपोर्ट पर रात 1:15 बजे लैंड किया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!