Patna

“बटेश्वर स्थान से 31 फीट का कांवर लेकर बासुकीनाथ गए 400 कांवरिये

भागलपुर :कहलगांव| बजरंग सेवा समिति शिवनारायणपुर के बैनर तले मंगलवार को 31 फीट का कांवर लेकर 400 कांवरियों का जत्था बटेश्वर स्थान पहुंचा। इससे पहले शिवभक्तों ने कांवर के साथ शिवनारायणपुर बाजार और मथुरापुर गांव का भ्रमण किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जत्थे में शामिल राजीव कुमार ने बताया कि बुधवार अलसुबह बटेश्वर स्थान के उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर कहलगांव, सन्हौला होते हुए बासुकीनाथ धाम जाएंगे। कांवर यात्रा में कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं। कांवर यात्रा में बजरंग सेवा समिति के सदस्य और ग्रामीणों ने सहयोग किया। शिवनारायणपुर और मथुरापुर में लोगों ने सड़क के दोनों ओर पुष्प वर्षा की।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!