DalsinghsaraiSamastipur

अंडर 17 नेशनल में बिहार महिला टीम में दलसिंहसराय की बेटी अन्नू और शिवानी का हुआ चयन

दलसिंहसराय,प्रखंड के ढेपुरा निवासी विकास कुमार और सुशीला देवी की पुत्री अन्नु कुमारी एंव अनिल कुमार अमन और नीलम देवी की सुपुत्री शिवानी कुमारी का चयन अंडर -17 अंतर्गत बिहार टीम में किया गया है.जिसे लेकर खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसकी जानकारी महिला फुटबॉल क्लब दलसिंहसराय के कोच रामू भगत ने देते हुए बताया कि बिहार टीम में चयन हेतु यमुना भगत खेल गांव बरौनी में 12 दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया था.जिसके तहत दोनों खिलाड़ियों का चयन किया गया है.

बिहार का पहला मैच 3 अगस्त को झारखंड से अनन्तपुर आंध्र प्रदेश में होगी.दोनों खिलाड़ियों के चयन पर प्रखंड व जिला के पूर्व खिलाड़ी व सभी खेल प्रेमियों ने हर्ष व्याप्त है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!