PatnaSamastipurWeather Update

“बिहार में कमजोर पड़ा मानसून,19 जिलों में बारिश का अलर्ट:अब तक 37 फीसदी कम हुई बारिश

बिहार में पिछले दो हफ्तों से मानसून कमजोर बना हुआ है। इस वजह से 37 जिलों में कम बारिश हुई है। 1 जून से अब तक किशनगंज को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश देखने को मिली है।मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में इसमें सुधार होने की उम्मीद है। वहीं, विभाग ने आज प्रदेश के 19 जिलों में बारिश को लेकर के यलो अलर्ट जारी किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। अगले दो-तीन दिनों में पटना समेत बिहार के कुछ इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है।वहीं, 29 जुलाई को पूर्वी चंपारण और 30 जुलाई को गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश होने की संभावना है।

अब तक इन जिलों में हुई सबसे कम बारिश

समस्तीपुर और सहरसा में सामान्य से 56 फीसदी बारिश में कमी आई है। दूसरी ओर वैशाली, मधुबनी और सारण ऐसे जिले हैं, जहां सामान्य से 55 फीसदी कम वर्षा दर्ज की गई है। दरभंगा में सामान्य से 53 और राजधानी पटना में 50 फीसदी तक कम बारिश हुई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!