BegusaraiPatna

“झाड़ी में फेंका मिला आयुष्मान भारत कार्ड:स्कूल जा रहे बच्चों ने दी सूचना, 300 कार्ड जमा

बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के कादराबाद पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय हादीपुर के पास बछवाड़ा-हादीपुर सड़क के किनारे झाड़ी में सैकड़ों आयुष्मान भारत कार्ड फेंका हुआ मिला है। विद्यालय से घर जा रहे स्कूली बच्चों की नजर फेंके हुए आयुष्मान कार्ड पर पड़ी। इसके बाद शिक्षकों को इसकी जानकारी मिली।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी मिलते ही विद्यालय के शिक्षकों द्वारा स्कूली बच्चों से सभी आयुष्मान कार्ड का संग्रह किया गया। इसकी संख्या करीब 300 हो गई। आयुष्मान कार्ड फेंके होने की बात गांव में पहुंची तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों द्वारा तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। स्थानीय ग्रामीण और विद्यालय के शिक्षकों द्वारा मामले की सूचना संबंधित विभागीय पदाधिकारी को दी गई।लेकिन संबंधित विभाग या पदाधिकारी द्वारा इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

फेंका गया आयुष्मान कार्ड
ग्रामीणों का कहना था कि एक तरफ सरकार द्वारा गरीबों की सुख-सुविधा और जनकल्याण को लेकर आयुष्मान कार्ड बनाने की मुहिम चलाई जा रही है। पदाधिकारियों द्वारा आयुष्मान भारत कार्ड बनाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग व सरकारी कर्मियों की लापरवाही के कारण आयुष्मान भारत कार्ड को झाड़ी और कूड़े के ढेर पर फेंके जा रहे हैं।

इससे साफ जाहिर होता है कि स्वास्थ्य विभाग और सरकारी कर्मी द्वारा जनहित कार्य में रुचि नहीं ली जा रही है। सरकारी आदेश की खुलेआम अवहेलना की जा रही है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक राज ने बताया कि आयुष्मान कार्ड फेंके होने की सूचना मिली है‌। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!