Patna

“विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव:पति से विवाद की आशंका,पुलिस ने कमरे की ली तलाशी

मुजफ्फरपुर में देर रात विवाहिता का शव कमरे में मिला। मृतका की पहचान पुष्प राज की पत्नी विभा मुस्कान (28) के रूप में हुई है। लाश सबसे पहले घर में ससुर ने देखा। उन्होंने सास को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को फंद से नीचे उतारा फिर कमरे की तलाशी ली। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए skmch भेज दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृतका के पति पुष्प राज उपाध्याय बेरोजगार हैं। ससुर चंद्र शेखर उपाध्याय नगर निगम से रिटायर्ड हैं। उनकी मानसिक स्थिति खराब थी। वहीं, सास दोनों पैरों से लाचार है। घटना नगर थाना क्षेत्र गरीब स्थान रोड के माली गली की है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

मृतका की सास सविता उपाध्याय ने बताया कि छोटा बाउवा को खेला रहे थे। मेरे पति ने कहा कि बहू ने फांसी लगा ली है। पहले पति से कभी-कभी नोकझोंक और हल्का विवाद होता था, लेकिन आज कोई विवाद नहीं हुआ था। बेटा अपने दीदी के घर जन्मदिन में गया हुआ था

मृतका के कमरे से एक फोन बरामद हुआ हैं। अभी तक कमरे से कोई सुसाइड नोट भी बरमाद नहीं हुआ। आशंका है कि पति से विवाद हुआ होगा। ऐसा परिजनों का कहना है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!