CareerPatna

“जूता-चप्पल दुकानदार की बेटी बनी दरोगा,सेल्फ स्टडी से मिली सफलता,दिया बधाई

वैशाली के पातेपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-6 निवासी अरविंद चौधरी की बेटी सोनी कुमारी ने बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।परीक्षा पास कर सोनी दरोगा बन गई हैं। सोनी बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं।सोनी के पिता अरविंद चौधरी पातेपुर में एक छोटे से जूते-चप्पल की दुकान चला कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते है। सोनी के दरोगा बनने पर लोगों ने बधाई दी है। इनके परिजनों ने बताया कि मैट्रिक, इंटर और स्नातक की डिग्री सोनी ने बिहार ही से प्राप्त की हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सेल्फ स्टडी के बल पर दरोगा की परीक्षा की पास

बिहार बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा में 64 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण होने के बाद उसने इंटर की परीक्षा बिहार बोर्ड से ही 63 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण की थी। उसके बाद बिहार के ही मिथिला विश्वविद्यालय से हिस्ट्री ऑनर्स में 63 प्रतिशत अंको के साथ स्नातक में उत्तीर्ण किया। सोनी मेधावी छात्रा हैं और प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए खुद ही सेल्फ स्टडी कर दरोगा की परीक्षा पास कर गांव के साथ पूरे पातेपुर प्रखंड को भी गौरवान्वित किया है।सोनी की इस उपलब्धि पर एसआरसी हाई स्कूल के प्राचार्य श्याम प्रसाद सिंह, मुख्य पार्षद रवि रंजन कुमार, कर्नल कृष्णा कुमार समेत ग्रामीणों ने हर्ष जताया है। उन्होंने बताया कि सोनी चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर हैं।

सोनी के बड़े भाई दीपक का भी बीते साल दरोगा में चयन हुआ था। अपने बड़े भाई को दरोगा में चयन होता देख उनसे मोटिवेट होकर सोनी ने पुलिस में जाने का मन बनाया था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!