Samastipur

“समस्तीपुर में पति की मौत के 2 घंटे बाद पत्नी की गई जान:दोनों के बीच था अटूट प्रेम;जिए भी साथ-साथ, मरे तो साथ

समस्तीपुर में सोमवार की सुबह पति की मौत के ठीक दो घंटे बाद पत्नी की भी मौत हो गई। जैसे ही यह खबर गांव में फैली मृतकों के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन और ग्रामीण उन्हें भाग्यशाली दंपती कह अंतिम संस्कार में जुट गए हैं। सुबह से ही उनके घर पर बैंड बाजा बज रहा है। लोगों का कहना है कि दंपती के बीच अटूट प्रेम था और दोनों ने साथ जीने और मरने की कसम को पूरा किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मोहिउद्दीन नगर के अंदौर गांव में हुई इस घटना के बाद दंपती को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। आज शाम पूरे धूम-धाम से दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। दरअसल, किसान परमानंद प्रसाद (75) काफी दिन से बीमार थे। उनकी पत्नी सुशीला देवी (70) दिन-रात उनकी सेवा करती थीं।

 

दो घंटे बाद पत्नी ने तोड़ा दम

 

सोमवार की सुबह करीब 4 बजे परमानंद प्रसाद का निधन हो गया। इसकी सूचना के बाद घर पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण उनके अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। इसी दौरान परमानंद की पत्नी सुशीला देवी अचानक बेहोश हो गई। करीब 6 बजे उनकी भी मौत हो गई।

 

लोगों ने बताया कि वह पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई। इस उम्र में भी वह अपने पति की देखरेख, दवा, उन्हें स्नान कराना आदि सब काम समय पर करतीं थीं। इस सूचना के बाद आसपास के ग्रामीण भी बुजुर्ग दंपती को देखने के लिए उनके घर पर जुट रहे हैं।बुजुर्ग दंपती की एक साथ मौत को लोग शुभ बता रहे हैं। उनकी इकलौती संतान शिक्षक शंभू कुमार द्वारा गाजे-बाजे के साथ उनकी अंतिम विदाई की तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार देर शाम तक उनके संबंधी गांव पहुंचेंगे फिर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!