Samastipur

समस्तीपुर में 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था

समस्तीपुर.जिला 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के बैनर तले 102 एंबुलेंस के चालक व टेक्नीशियन संघर्ष समिति गुरुवार को जिले भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इससे जिले के स्वास्थ्य सेवा भी काफी प्रभावित हुई। इसको लेकर सदर अस्पताल में धरने पर बैठकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते दिखे। इसकी अध्यक्षता एंबुलेंस कर्मी संघ के जिला अध्यक्ष भोला कुमार ने की। बता दें जिला 102 एंबुलेंस कर्मियों का अपने एंबुलेंस सर्विस कंपनी पीडीपीएल से पूर्व में समझौता हुआ था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

एंबुलेंस कर्मियों के अनुसार लगभग एक वर्ष बीत जाने के बावजूद आज तक पूर्व में हुए समझौते का अनुपालन नहीं हो सका है। इसको लेकर जिले के 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने 11 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी। इस संबंध में 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष भोला कुमार के द्वारा पीडीपीएल प्रबंधक को पत्र भेजकर इस अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के संबंध में बताया गया था। बावजूद इसके नहीं कंपनी के द्वारा संबंध में कोई कार्यवाही की गई और न ही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इसमें एंबुलेंस कर्मियों को कोई सहयोग प्रदान किया गया। इस संबंध में संघ के सचिव रमन झा ने बताया कि कंपनी के द्वारा 102 एंबुलेंस कर्मियों की मांगों पर विचार नहीं किया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!