Ajab Gajab NewsPatna

“इसी सांप ने मेरी पत्नी को काटा..प्लीज बचा लीजिए,घायल पत्नी और सांप को लेकर अस्पताल पहुंचा पति

भागलपुर के सबौर में घर में साफ-सफाई के दौरान एक महिला को सांप ने काट लिया। इसके बाद पति सांप को पकड़कर पत्नी के साथ अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर से गुहार लगाई कि डॉक्टर साहब इसी सांप ने मेरी पत्नी को काट लिया है प्लीज बचा लीजिए। इसके बाद अस्पताल में तैनात डॉक्टर और कर्मचारी हैरान रह गए। डॉक्टर ने पति को सांप को बाहर रखने को कहा। इसके बाद महिला का इलाज शुरू हुआ, फिलहाल वह खतरे से बाहर है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

साफ-सफाई करने के दौरान सांप ने काटा

पूरा मामला जिले के सबौर थाना क्षेत्र के झुरकिया गांव का है। मंगलवार शाम निशा कुमारी अपने घर में साफ-सफाई कर रही थी। इसी बीच सांप ने उसे काट लिया। इसके बाद महिला चीखने-चिल्लाने लगी तो परिजन मौके पर पहुंचे। पति राहुल ने सांप को पकड़कर बाल्टी में रखा। घायल महिला को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही डॉक्टर को दिखाने के लिए सांप भी ले गया।

सकरा प्रजाति का है सांप

निशा के पति ने बताया कि सांप कमरे में ही मौजूद था। उसने सांप को डंडे की मदद से उठाकर एक बाल्टी में रखा। तब तक निशा बेहोश होने लगी थी। घबराए राहुल ने पत्नी निशा को अपनी बाइक पर बैठाया। बाइक के हैंडल में ही वह बाल्टी लटका लिया, जिसमें सांप को रखा था। बाइक से पत्नी को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉक्टर ने बताया कि सांप सकरा प्रजाति का है। सांप के जहर का आकलन कर डॉक्टर ने निशा का इलाज शुरू कर दिया है। जहर का प्रभाव कम करने के लिए दवा दी जा रही है। निशा की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। हालांकि सांप को अभी अस्पताल में ही रखा गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!