New To IndiaPatna

“130 किमी की रफ्तार से पटना से दिल्ली के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, सितंबर तक रैक मिलेगी

पटना के लोगों को जल्द ही दिल्ली जाने और आने के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलेगी। सितंबर तक 22 रैक दानापुर रेल मंडल को मिलेगी। अमृत भारत एक्सप्रेस 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली सुपर फास्ट ट्रेन है। परिचालन के लिए रैक का डिमांड किया गया है। इसी साल लोग अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का आनंद उठा सकेंगे। पटना से दिल्ली के बीच 1000 किमी का सफर यात्री 12 घंटे में पूरी कर सकेंगे। रेलवे ने 2024-25 में अमृत भारत के लिए 2605 जनरल कोच और 1470 स्लीपर कोच तैयार करने का लक्ष्य रखा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

नारंगी व ग्रे रंग में आएगी नजर

अमृत भारत एक्सप्रेस गैर एसी स्लीपर – अनारक्षित श्रेणी की सेवा है। इसे कम लागत और लंबी दूरी की सर्विस के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अलावा यह नारंगी और ग्रे रंगों के आकर्षक कलर में नजर आएगी। इनमें अनारक्षित यात्रियों के लिए आठ कोच सामान्य सेकंड क्लास के होंगे। सेकंड क्लास 3-टीयर स्लीपर के 12 कोच और दो गार्ड कंपार्टमेंट शामिल है।

सामान्य ट्रेनों की तुलना में 15 से 17 फीसदी महंगा होगा किराया

अमृत भारत का किराया सामान्य एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में करीब 15-17 फीसदी अधिक होगा। अमृत भारत एक्सप्रेस 22 बोगियों वाली ट्रेन होगी। इसमें जनरल और स्लीपर कोच होंगे। यानी इस ट्रेन में एसी कोच नहीं होंगे। अमृत भारत में सुविधाएं वंदे भारत ट्रेन जैसी होगी।

पटना से 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली ट्रेनें

राजेन्द्र नगर से खुलने वाली राजधानी एक्सप्रेस
पटना-दिल्ली जाने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस
पटना-रांची जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
पटना-हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्स
पटना-लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस
पटना-न्यू जलपाईगुड़ी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस
लोगों को मिलेगी यह सुविधा

इस ट्रेन में जनरल क्लास और सेकंड क्लास में बदलाव किया गया है।
यह ट्रेन 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे।
ट्रेन में दिव्यांगों की सुविधाओं का ख्याल रखा है।
लगेज रैक या रैक पर भी कुशन लगाए जाएंगे।
सामान्य ट्रेनों के मुकाबले इस ट्रेन की सीटों को आरामदायक बनाया गया है।
अमृत भारत एक्सप्रेस देखने में मेट्रो जैसी होगी, लोग एक डिब्बे से दूसरे डिब्बे में आ जा सकेंगे।
इस ट्रेन में हर सीट के पास चार्जिंग पॉइंट होगा।
ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे, बायो-वैक्यूम वॉशरूम, सेंसर नल, एलईडी लाइट और यात्रियों की जानकारी के लिए सूचना बोर्ड भी होगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!