Samastipur

समस्तीपुर :फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूट मामले में पुलिस ने दो अपराधी को दबोचा

समस्तीपुर.पुलिस ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामपुरा मोड़ के पास बीते 10 जून को बाइक सवार एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से हुए दो लाख 48 हजार 613 रुपए के लूट मामले का पुलिस ने 25 जून को खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने लूट की गई राशि का 30 हजार रुपए, पुलिस के अनुसार कांड में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल, पांच गोली व कांड में प्रयुक्त काले रंग की बाइक बरामद किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी रामजापित राय के पुत्र वीरेंद्र कुमार उर्फ रमण एवं चकमेहसी थाना क्षेत्र के कुढ़वा निवासी बैजनाथ दास के पुत्र मनोज दास के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी वीरेंद्र कुमार रमण ने पूछताछ में बताया है कि अपने दोस्तों के ऐशो-आराम की जिंदगी को देखकर वह भी शान से ऐशो-आराम की जिंदगी गुजारने के लिए अपराध की दुनिया में मनोज दास के सहयोग से प्रवेश किया था। उन लोगों ने बताया कि लूट की घटना के बाद वह लोग बन रहे सिक्स लाइन सड़क की तरफ जाकर लूट की रुपए का बंटवारा किया था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!