Samastipur

“समस्तीपुर रेल मंडल के 30 स्टेशनों पर लगा सोलर सिस्टम: बिजली कट होने पर भी जगमग रहेगा स्टेशन

समस्तीपुर.पूर्व मध्य रेलवे जीरो कार्बन उत्सर्जन मिशन की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रचलित उर्जा के प्रयोग को कम करने और सौर ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए समस्तीपुर रेलवे मंडल के डीआरएम कार्यालय समेत 30 स्टेशनों पर सोलर सिस्टम से बिजली की आपूर्ति शुरू की गई है। पूर्व मध्य रेलवे की बात करें तो पांचों मंडलों और मुख्यालय, हाजीपुर में कुल 2197.52 KWp क्षमता का सोलर पैनल लगाया जा चुका है। इन सोलर पैनलों से वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 18.54 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ। जिससे बिजली बिल के मद में 77.81 लाख रुपए की बचत हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

समस्तीपुर मंडल के 30 स्टेशनों पर सोलर

 

जयनगर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मोहम्मदपुर, ककरघाटी, टेक्टर, तारसराय, भैरापट्टी, अलीनगर टोला, रूपौली, जोगिआरा, राजनगर, पण्डौल, हरपट्टी, सोनबरसा कचहरी, रामभद्रपुर, चमुआ, परसौनी, मुरलीगंज, रून्नी सैदपुर, डुमरा, बाजपट्टी, कमतौल, मुक्तापुर, किशनपुर, हायाघाट, मनीगाछी, बिरौल, लोहना रोड स्टेशन और मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में कुल 222.38 KWp क्षमता का सोलर प्लांट लगाया गया है।

 

रेलवे के मुख्य सूचना पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि महाप्रबंधक कार्यालय भवन, हाजीपुर में 510.4 KWp और दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय एंड हॉस्पीटल में 500 KWp क्षमता के सोलर प्लांट स्थापित है। इसी तरह गया मेमू शेड में 272 KWp, पाटलिपुत्र स्टेशन पर 140 KWp और मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय भवन, सोनपुर में 110.4 KWp क्षमता के सोलर प्लांट कार्य कर रहे हैं।

 

दानापुर मंडल के 7 स्टेशन पर सोल प्लांट

 

पाटलिपुत्र, फुलवारीशरीफ, पटना साहिब, फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ, राजगीर रेलवे स्टेशन और मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, सेंट्रल हॉस्पीटल व पटना पावर हाउस में कुल 862.4 KWp क्षमता का सोलर प्लांट लगाया गया है।

 

धनबाद मंडल के 8 स्टेशन

 

नेसुब गोमो, गढ़वा रोड, पारसनाथ, हजारीबाग, गझंडी, बरकाकाना, नगर उंटारी और सिंगरौली स्टेशनों पर कुल 85.94 KWp क्षमता का सोलर प्लांट लगाया गया है।

 

पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल के 7 स्टेशन

 

फेसर, कजरत नावाडीह, इस्माइलपुर, चिरैलापौथू बिहार, बगहा बिशुनपुर, गुरारू, जाखीम स्टेशनों पर और वैगन केयर सेंटर-डीडीयू, मेमू शेड-गया व सिक लाइन-गया में कुल 386 KWp क्षमता का सोलर प्लांट कार्य कर रहा है।

 

पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों के कुल 260 स्टेशन

 

सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय भवन और पहलेजा स्टेशन पर कुल 130.4 KWp क्षमता का व महाप्रबंधक कार्यालय, हाजीपुर में 510.4 KWp क्षमता का सोलर प्लांट कार्य कर रहा है । इसके साथ ही पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों के कुल 260 स्टेशनों, 120 अन्य भवनों और116 समपार फाटकों पर कुल 9432 KWp क्षमता का सोलर प्लांट लगाने का कार्य प्रगति पर है ।

 

दानापुर मंडल में 39 स्टेशन, 30 अन्य भवनों और 20 समपार फाटकों पर 2630 KWp क्षमता का सोलर प्लांट।

 

सोनपुर मंडल में 60 स्टेशन, 14 अन्य भवनों और 16 समपार फाटकों पर कुल 1375 KWp क्षमता का सोलर प्लांट।

 

समस्तीपुर मंडल में 50 स्टेशन, 28 अन्य भवनों और 80 समपार फाटकों पर कुल 1027 KWp क्षमता का सोलर प्लांट।

 

धनबाद मंडल में 91 स्टेशन और 39 अन्य भवनों पर कुल 3760 KWp क्षमता का सोलर प्लांट।

 

पं.दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 20 स्टेशन और 09 अन्य भवनों पर कुल 640 KWp क्षमता का सोलर प्लांट लगाने का कार्य विभिन्न चरणों में प्रगति पर है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!