Patna

“बिहार में मानसून ने दी दस्तक,लगातार तीसरे साल देर से आया, कई शहरों में हुई झमाझम बारिश

बिहार में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून ने गुरुवार को दस्तक दे दी है। बिहार के उत्तर-पूर्व इलाके से मानसून की इंट्री हुई है। किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, कटिहार के साथ ही पूर्वी चंपारण आैर पश्चिमी चंपारण में झमाझम बारिश होगी। पूरे बिहार को मानसून दो-तीन दिनों में कवर कर लेगा। दक्षिणी बिहार में तेज बारिश होने की उम्मीद नहीं है। लगातार तीसरे साल मानसून ने देर से आया। 2022 आैर 2023 में भी मानसून देरी से आया था। जानकारों का कहना है कि जून में इस साल रिकॉर्ड गर्मी पड़ी है, इस वजह से इस साल सामान्य से 45 प्रतिशत अधिक बारिश होने की संभावना है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया है। चूंकि तापमान अधिक रहा है इसलिए आने वाले एक सप्ताह में मेघगर्जन आैर वज्रपात व तेल आंधी चलने की सभावना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दो सप्ताह के बाद राज्य में कहीं भी लू नहीं चली

पटना| मानसून के बिहार में दस्तक देने के साथ ही लोगों का पछुआ हवा आैर लू से राहत मिल गई। करीब दो सप्ताह के बाद मौसम के तेवर में नरमी आई है। बुधवार को कोई भी जिला लू की चपेट में नहीं रहा। चौथे दिन भी औरंगाबाद सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री रहा।

बिहार के ज्यादातर हिस्सों में जून के दूसरे सप्ताह में पछुआ हवा आैर लू चली थी। इस वजह से बंगाल के इस्लामपुर में 31 मई से मानसून रुका हुआ था। एक दिन पहले ही उत्तर हिमालय इलाके में पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दी जिससे हवा में नमी की मात्रा बढ़ी आैर हवा की दिशा पुरवैया हो गई।
अगले दो-तीन दिनों में पटना समेत पूरे बिहार को कवर कर लेगा मानसून, …इस साल बिहार में सामान्य से 45 प्रतिशत अधिक बारिश होने की उम्मीद

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!