Patna

“रेप पीड़िता की बेहरमी से बिहार पुलिस ने की पिटाई:प्राइवेट पार्ट पर डंडा मारने का लगाया आरोप

मुजफ्फरपुर में बुधवार को रेप पीड़िता ने पुलिस पर थाने में बेहरामी से पिटाई का आरोप लगाया है। उसने बताया कि ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस और महिला थाने की पुलिस दोनों ने मिलकर बेहरमी से उसके शरीर के प्राइवेट पार्ट पर डंडे से पिटाई की है। पूरी घटना को लेकर रेप पीड़िता ने IG को ज्ञापन सौंपा है। पीड़िता ने जांच की मांग की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

रेप पीड़िता ने बताया कि 18 अप्रैल को कोर्ट में राजीव गुप्ता के विरोध में दुष्कर्म का मुकदमा दायर किया था। कोर्ट ने उपयुक्त वादों को देखते हुए धारा 156 अंतर्गत दर्ज करने का आदेश दिया था। लेकिन ब्रह्मपुरा थाना द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इस दौरान 17 जून को ब्रह्मपुरा थाना प्रभारी अपने अन्य पुलिस बल के साथ आवास पर आए।

कई घंटों तक की पिटाई

जबरदस्ती दरवाजा से उठा कर ले गए और मुझे काफी पीटा गया। मेरे प्राइवेट पार्ट पर ब्रह्मपुरा थाना प्रभारी द्वारा प्लास्टिक के डंडा से काफी मारपीट की गई। इसके बाद वहां से महिला थाना भेज दिया गया। वहां 2 बजे से पिटाई करना शुरू किया तो रात 11 बजे तक पीटते रहे। इसके बाद SSP के थाना आने को लेकर पुलिस ने रात 1 बजे ब्रह्मपुर चौक पर छोड़ दिया।

इंसाफ के लिए दिखा दूंगी जख्म

पीड़िता ने बताया कि कमर के नीचे पिटाई की गई है। इसे मैं दिखा नहीं सकती हूं। लेकिन मुझे इंसाफ के लिए दिखना पड़ेगा तो हम दिखा देंगे। महिला पुलिस कर्मी और पुरुष पुलिस कर्मी ने मिलकर पिटाई की थी। इस दौरान पुलिसकर्मी कहते थे की केस उठा लो और बोलो की गलत काम करती थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके पति के साथ कैट्रिंग का काम करता था। इससे लेकर उन से पहचान की हुई। पति हलवाई का भी काम करता है।

खाना खाकर बेहोश हुई

इसको लेकर वह बाहर भी जाया करते हैं। हमको काम लगाने को लेकर झांसा देता था। 10 मई 2014 की रात मेरे घर आया और बोला की बेटी जन्मदिन है। खाना लाया हूं। जब मैं वो खाना खाई तो बेहोश हो गई। इसके बाद होश में आई तो देखा कि मेरे बेड पर वो सोया हुआ था। मेरे सारे कपड़े शरीर से उतरे हुए थे।

मुझे एहसास हुआ कि मेरे साथ गलत किया है। इसका वीडियो भी उसने बना लिया। उसके बाद वीडियो दिखा कर ब्लैकमेल करके लगभग 10 साल गलत काम करता रहा। बात जब हद से ज्यादा बढ़ गई तब जाकर हमने FIR दर्ज करवाया।

होटल से दोनों बरामद हुए थे

ब्रह्मपुरा थानेदार सुभाष मुखिया और महिला थाना प्रभारी अदिति कुमारी का कहना है कि होटल से दोनों को 112 की पुलिस ने पकड़ा था। इसके बाद उनके परिजन को घटना की जानकारी दी गई थी। इस तरह की कोई घटना किसी के साथ नहीं घटी है। थाने में सीसीटीवी लगा है, इसे भी जांच किया जा सकता है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!