Patna

“प्रेम प्रसंग में फरार किशोरी पटना से बरामद, मंदिर में शादी कर रह रही थी.

शेखपुरा.सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से अपहृत एक 17 वर्षीय इंटर की छात्रा को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि किशोरी का अपहरण लगभग 4 माह पूर्व बदमाशों ने उस वक्त कर लिया, जब घर के सभी लोग गहरी नींद में थे। घटना के संबंध में अपहृत किशोरी की मां के द्वारा स्थानीय सदर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जिसमे गांव के ही उदय बिंद के पुत्र राजीव कुमार के ऊपर पुत्री का अपहरण कर लिए जाने का आरोप लगाया गया था।उन्होंने बताया कि घटना के बाद अपहर्ता अपहृत किशोरी को अपने साथ पटना के एक मोहल्ले में छिपाकर रखा था। पुलिस दबिश के कारण अपहर्ता किशोरी को मुक्त कर दिया। पटना से शेखपुरा वापस लौटने के क्रम में किशोरी को शेखपुरा रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि बरामद किशोरी को बुधवार को कोर्ट में प्रस्तुत कर धारा 164 के तहत बयान कलमबद्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले के आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। अपहर्ता की गिरफ्तारी हेतु पुलिस प्रयास कर रही है। अन्य सूत्रों ने बताया कि बरामद किशोरी प्रेम प्रसंग में गांव के ही युवक के साथ फरार हो गई थी। फरार युवक और किशोरी किसी मंदिर में शादी रचाकर पति-पत्नी के रूप में पटना में रह रहें थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!