DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद उल अजहा

दलसिंहसराय :अनुमंडल क्षेत्र में सोमवार को ईद उल अजहा का पर्व प्रशासन की चौकसी के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.प्रखंड के नवादा की बड़ी ईदगाह, सरदार गंज मस्जिद, मेन बाजार, गंज रोड, रामपुरजलालपुर, कमराँव पांड, सलखन्नी सहित अन्य सभी जगह ईदगाह, मस्जिदों में नमाज अदा की गई.मुसलमानों ने देश की खुशहाली के लिए हाथ उठाकर अल्लाह से दुआ मांगी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

नमाज शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई,इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद उल अजहा की बधाई दी. मौके पर एसडीओ प्रिंयका कुमारी, डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, सीओ नेहा कुमारी, थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन सहित कई पुलिस के जवान मस्जिद के बाहर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया की कोई भी पर्व शांति व भाईचारे का संदेश देता है.इसलिए सभी को मिल जुल कर पर्व मनाना चाहिए.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!