Patna

आज का मौसम :बिहार के 20 जिलों में लू का अलर्ट,19 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार

आज का मौसम :पटना समेत प्रदेश में अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग ने आज 20 जिलों में लू को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, पटना और अरवल में रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि 13 जिले बांका, समस्तीपुर, जमुई, गया, सारण, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, सीवान और वैशाली में ऑरेंज अलर्ट है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वहीं, बुधवार को पटना, गया, छपरा, शेखपुरा, गोपालगंज समेज 15 जिलों में पूरे दिन लू की स्थिति बनी रही। पूरे दिन तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस रहा।

औरंगाबाद सबसे गर्म जिला रहा

बुधवार को औरंगाबाद सबसे गर्म जिला रहा। जहां का अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना 42.2, गया 44, भागलपुर 40.01, छपरा 42.8, डेहरी 44.8, शेखपुरा 44.8, गोपालगंज 43, जमुई 42.7, बक्सर 44.01, भोजपुर 44.7, वैशाली 43.5, बांका 42.8, नवादा 43.4, राजगीर 43.2, जिरादोई 43.5, अरवल 44.7, बिक्रमगंज 43.6 और मुंगेर में 42.2 डिग्री रहा।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

13 जून को बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा, सीवान और अरवल जिलों के कुछ स्थानों पर लू की संभावना है। पटना, गया, सारण, रोहतास, शेखपुरा, गोपालगंज और वैशाली जिलों के एक या दो स्थानों पर लू के आसार हैं। राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण भागों के एक या दो स्थानों पर गर्म और आर्द्र दिन रहेगा।14 जून को राज्य के दक्षिण-पश्चिम भाग के एक या दो स्थानों पर लू चलेगी। राज्य के दक्षिण-मध्य भाग के एक या दो स्थानों पर लू की संभावना और उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण भागों के एक या दो स्थानों पर गर्म और आर्द्र दिन रहने की संभावना है।

15 जून को राज्य के दक्षिण-पूर्व भाग के एक या दो स्थानों पर लू चलेगी। राज्य के उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व भागों के एक या दो स्थानों पर गर्म और आर्द्र दिन रहने की संभावना है।

गर्मी में सबसे ज्यादा आवश्यकता एनर्जी ड्रिंक्स की होती है

चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। डॉ. रोहित शुक्ला ने बताया कि गर्मी में सबसे ज्यादा आवश्यकता एनर्जी ड्रिंक्स की होती है। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और वह हाइड्रेट रहता है। गर्मी में पानी, छाछ, ओआरएस का घोल या घर में बने पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नींबू पानी, आम का पानी, फ्रूट, जूस, ग्रीन सलाद का सेवन करना चाहिए।

वहीं, इस मौसम में घर से बाहर निकलने पर पानी पिएं। सूती के ढीले और आरामदायक कपड़ा पहनें। धूप में निकलते समय अपना शरीर को अवश्य ढंक कर निकलें। सर दर्द, बुखार, अत्यधिक पसीना एवं बेहोशी आना, कमजोरी महसूस होना व शरीर में ऐंठन आना लू का लक्षण है। धूप में खाली पेट बिल्कुल भी ना रहे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!