Samastipur

“मानसून अपडेट:समस्तीपुर समेत बिहार के जिलों में 15-16 जून के आसपास मानसून कर सकता है प्रवेश

मानसून अपडेट:समस्तीपुर,लगातार जारी हीट वेब से लोग बेहाल हैं। भीषण गर्मी व उमस लोगों को सता रही है। मंगलवार को कामोवेश हालात पूर्ववत रहा। इस दौरान उत्तर बिहार में अगले 2 से 3 दिनों तक आसमान प्राय: साफ व मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इसी अवधि में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। मानसून के सक्रिय होने की संभावना के कारण 15-16 जून के आसपास उत्तर बिहार के जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने मंगलवार को 16 जून तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में औसतन 20 से 25 किमी. प्रति घंटा की गति सें पुरवा हवा चल सकती है। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 एवं दोपहर में 35 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री एवं न्यूनतम 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!