Samastipur

“क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सिवैसिंहपुर ने खेसराहा को हरा कप पर किया कब्जा

समस्तीपुर :मोहिउद्दीननगर,प्रखंड के भदैया में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेसराहा और सिवैसिंहपुर क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। खेसराहा टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 16 ओवर के मैच में खेसराहा की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाया। इसमें अंकुश ने सर्वाधिक 47 रनों का योगदान दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सिवैसिंहपुर की ओर ऋषि ने बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना प्रदर्शित करते हुए 5 विकेट झटके । लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिवैसिंहपुर की टीम महज 10.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाकर कप पर कब्जा कर लिया। सिवैसिंहपुर की ओर से अभिषेक ने 51 रनों की अर्द्ध शतकीय पारी खेली। खेसराहा की ओर से जाकिर व मनमोहन ने 2-2 विकेट हासिल की ।

इस प्रकार सिवैसिंहपुर की टीम 4 विकेट से फाइनल मुकाबले को जीतकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया । टूर्नामेंट कमेटी की ओर से बेहतरीन खेल के लिए सिवैसिंहपुर के हरफनमौला खिलाड़ी ऋषि को मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ़ द सीरीज का पुरस्कार से नवाजा। अंपायर की भूमिका बिटटू व सुभाष ने निभाई। आंखों देखा हाल रवि कुमार सिंह व सुधीर कुमार राय ने सुनाई। विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी संयुक्त रूप से प्रमुख जवाहरलाल राय व पंसस श्याम सुंदर महतो ने प्रदान की।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!