Samastipur

“गया में रेलव ट्रैक पर मिली उजियारपुर के युवक की लाश, चैैैता APHC में कार्यरत था कुंदन

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत चैैैता APHC में कार्यरत CHO की लाश गया में रेलवे ट्रैक के पास मिली। सीएचओ के लाश मिलने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य महकमा में सनसनी फैल गई। मृतक सीएचओ की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के भगवतपुर के चंद्र भूषण भगत के पुत्र कुंदन कुमार (28 वर्ष) के रूप में की गई है। जो उजियारपुर प्रखंड के APHC चैता में सीएचओ के पद पर कार्यरत थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बताया जाता है कि कुंदन रविवार को पटना के लिए निकला था। पटना से ट्रेन पड़कर एक प्रशिक्षण में शामिल होने उसे रांची जाना था। लेकिन सोमवार को उसकी लाश गया के गुरारू स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिली। जिसकी सूचना पर परिजन भी गया पहुंच गए। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को अपने गांव लेकर आ गये। घटना के संबंध में रेल थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!