Patna

“जेईई एडवांस में मजदूर की बेटी और खैनी बेचने वाले के बेटे ने मारी बाजी, दिया बधाई

पटना.बुनकर नगरी पटवा टोली और वार्ड नंबर 51 स्थित सुढ़ी टोला के एक होनहार छात्र ने जेईई एडवांस में सफलता हासिल की है। जेईई एडवांस का रिजल्ट जारी होते ही बुनकर नगरी पटवा टोली सहित सुढ़ी टोला में खुशी का माहौल कायम हो गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी के मुताबिक बुनकर मजदूर सुनील कुमार के बेटी तनीषा कुमारी एआईआर 4568, ओबीसी कोटे में 866वां स्थान प्राप्त कर परिवार का नाम रौशन किया। वही सुढ़ी टोला निवासी मनु कुमार के बेटे बसु कुमार को एआईआर 4424,ओबीसी कोटे में 833वां स्थान मिला। बताया जाता है कि मनु कुमार का किरानी घाट में खैनी की दुकान है। दोनों अभिभावकों ने आर्थिक तंगी के बीच बड़ी मुश्किल से बच्चों को इस काबिल बनाया की रिजल्ट जारी होते ही उनके घरों में बधाई देने वालो का तांता लगा है।

पटवा टोली में तेरह बच्चों ने जेईई एडवांस में सफलता हासिल की है। बच्चों की इस सफलता पर वृक्ष दी चेंज के निदेशक चंद्रकांत पाटेश्वरी, रंजीत कुमार, वार्ड नंबर 51 पार्षद मनोज कुमार, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि गोपाल पटवा, दुखन पटवा ने खुशी जाहिर करते हुए बच्चो के सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों के सफलता से मानपुर वासियों का सर गर्व से ऊंचा हो गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!