BegusaraiPatna

हुआ प्यार तो प्रेमिका संग भाग दिल्ली में शादी रचाई, अब पत्नी मानने से मुकरा

बेगूसराय.प्रेमी जोड़ें ने दिल्ली भाग कर 24 मई को तीस हजारी कोर्ट में शपथ व मंदिर में सात फेरे लेकर शादी रचा ली। जनम जनम साथ रहने की कसमें खाकर वहीं कमला नगर में डेरा लेकर दंपती की तरह रहने लगे। 10 दिन बाद ही प्रेमी पति प्रेमिका को दिल्ली में ही छोड़कर घर वापस छौड़ाही आ गया। पीछे से प्रेमिका भी वापस घर आ गई। अब प्रेमी व उसकी मां प्रेमिका को पुत्रवधू मानने को तैयार नहीं हो रही है। प्यार में पागल विवाहित प्रेमिका अब छौड़ाही थाने में न्याय की गुहार लगाई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मामला थाने के नारायण पीपर वार्ड संख्या 19 का बताया गया है। वहां के स्वर्गीय राम विलास सहनी की पुत्री रिंकू कुमारी ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि वह नारायण पीपर वार्ड संख्या 12 निवासी अर्जुन सहनी के पुत्र बलराम कुमार के साथ 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते 24 मई 2024 को घर से भाग कर दिल्ली तीस हजारी कोर्ट में दोनों ने शादी की। फिर वहीं कीर्ति नगर कमला नेहरू कैंप में कमरा लेकर पति-पत्नी की तरह रहने लगी। 1 जून 2024 को बलराम की मां सुनीता देवी दिल्ली पहुंचकर अपने बेटे को वापस नारायण पीपर ले आई। पीछे से वह भी वापस घर आ गई।

अब प्रेमी पति व उसकी मां ससुराल में रखने से इनकार कर रही है। ऊपर से दहेज में 5 लाख नगद, बुलेट मोटरसाइकिल व जेवरात का डिमांड कर रही है। नहीं देने पर घर में नहीं रखने व कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दे रही है। पीड़िता ने बताया कि शिकायत पर जब पुलिस मामले की जांच करने पहुंची तो पुलिस के सामने भी सास ने जान से मारने की धमकी दी है। कहती हैं अपर थाना अध्यक्ष। छौड़ाही की अपर थानाध्यक्ष मंजू कुमारी ने बताया कि विवाहिता के पास साक्ष्य है। उसे अवश्य न्याय मिलेगा। साक्ष्य के मुताबिक लड़का पक्ष वाले को पुत्रवधू कबूल करना पड़ेगा।

 

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!