Patna

“बिहार में अब शिक्षकों को स्नैक्स ब्रेक मिलेगा:20 मिनट का समय निर्धारित,पहले 1 मिनट का भी नहीं था ब्रेक

बिहार में अब सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को अल्पहार के लिए 20 मिनट का ब्रेक (स्नैक्स ब्रेक) मिलेगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से जिला शिक्षा पदाधिकारियों को एक पत्र जारी किया गया है। पहले सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर के 12:10 मिनट के बीच 1 मिनट का भी ब्रेक नहीं था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

शिक्षा विभाग के प्रभारी अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक सन्नी सिन्हा ने पत्र जारी किया है। जिसमें लिखा है कि शिक्षक और शिक्षेत्तर कर्मियों को अल्पाहार की जरूरत महसूस हो रही है। इसलिए स्कूल टाइमिंग के दौरान 20 मिनट का अल्पाहार अवधि तय किया जाए।

 

 

शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

10 से 30 जून तक शैक्षणिक कार्य के संचालन हेतु समय सारणी निर्धारित है। विद्यालयों में पदस्थापित और प्रतिनियुक्त शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए अल्पाहार-अवकाश के लिए समय निर्धारण करने की आवश्यकता महसूस की गई है।शिक्षा विभाग का निर्देश है कि विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य हेतु निर्धारित अवधि में परिवर्तन किए बगैर आवश्यकतानुसार किसी एक घंटी के बाद 20 मिनट का अल्पाहार ब्रेक के लिए अपने स्तर से निर्णय लिया जाए।

 

स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव

 

इससे पहले स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया था। 10 से 30 जून तक सभी सरकारी स्कूलों का संचालन सुबह 6:30 से 12:10 बजे बजे तक किया जाएगा। इसको लेकर पूरा शेड्यूल जारी किया गया है।

 

शिक्षा विभाग ने जारी किया शेड्यूल

 

माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी लेटर के मुताबिक शिक्षकों को सुबह 6:30 बजे स्कूल पहुंचना होगा। साढ़े 6 से 6:45 बजे तक प्रार्थना होगी। 6:45 से 7:20 बजे तक पहली कक्षा, 7:20 से 7:55 तक दूसरी कक्षा, 7:55 से 8:30 तक तीसरी कक्षा, 08:30 से 09:05 तक चौथी कक्षा, 9:05 से 09:40 तक पांचवीं कक्षा, 9:40 से 10:15 बजे तक छठी और सुबह 10:15 से 10:50 तक सातवीं कक्षा संचालित की जाएगी।

 

मिशन दक्ष के अंतर्गत कक्षा संचालित होगा

 

इसके बाद 11:30 तक मिशन दक्ष की क्लासेज होगी। वर्ग 3-8 तक के विद्यार्थियों के लिए मिशन दक्ष के अंतर्गत कक्षा संचालित होगा। कक्षा 9-12 तक के विद्यार्थियों के लिए नियमित कक्षा का संचालन होगा। जो बच्चे मिशन दक्ष से आच्छादित नहीं हैं, उनके लिए खेलकूद, पेंटिंग एवं अन्य सृजनात्मक गतिविधि होगी। जबकि, सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:10 मिनट तक कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए मध्यान भोजन का समय रहेगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!