Patna

“पप्पू यादव ने तेजस्वी को कहा घमंडी:बोले-अहंकार में न होते चूर तो INDIA की बिहार में यह दुर्दशा नहीं होती

पूर्णिया से नव-निर्वाचित सांसद पप्पू यादव शुक्रवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे। इस दौरान कई समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। समर्थकों ने पप्पू यादव के सामने ही बिहार का सीएम कैसा हो पप्पू यादव जैसा हो का नारा लगाना शुरू कर दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मीडिया से बातचीत करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि अगर बिहार के युवराज तेजस्वी यादव अहंकार में चूर न होते तो INDIA की बिहार में यह दुर्दशा नहीं होती। उन्होंने कहा कि अपने हित के कारण उन्होंने सही प्रत्याशियों को बिहार में सिंबल नहीं दिया। इसका कारण है कि बिहार और दिल्ली में आए परिणामों के कारण राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने से वंचित रह गए।

पप्पू यादव ने नसीहत देते हुए कहा कि अगर तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं तो निश्चय ही उन्हें दिल भी बड़ा करना होगा। क्योंकि उनके अहंकार के कारण बिहार के कई ऐसे जिले हैं, जहां राजद की जीत निश्चित होनी चाहिए थी। लेकिन प्रत्याशियों की हार हुई है। खास तौर पर बेगूसराय का नाम लेते हुए कहा कि अगर वहां कन्हैया कुमार को INDIA प्रत्याशी बनाती तो निश्चय ही उनकी जीत सुनिश्चित होती।

पप्पू यादव ने कहा कि अब जैसे भी हो केंद्र में मोदी सरकार बना रहे हैं, तो उन्हें यकीन है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेलुगु देशम के चंद्रबाबू नायडू के रहते मनमानी की राजनीति पर लगाम लगेगी। हिंदू मुस्लिम की जगह देश के विकास पर काम होगा। उन्होंने मांग किया कि नीतीश कुमार बिहार की तर्ज पर देश स्तर पर 69% आरक्षण की योजना लागू करवाए और जो जातीय जनगणना बिहार में हुई है। उसे देश स्तर पर करवाएं।

उन्होंने यह भी मांग रखा की मिथिलांचल और सीमांचल क्षेत्र में औद्योगिक विकास के क्षेत्र में केंद्र सरकार सहयोग दें। ताकि बिहार का भी उत्थान हो सके। उन्होंने चिंता जताई कि जिस राज्य में औद्योगिक धंधे टॉप होते जा रहे हैं, वहां लेदर क्लस्टर के शेड को लेकर उद्योगपतियों को परेशान किया जा रहा है। विरोध करने पर डंडा चलाया जा रहा है।उन्होंने इस घटना की जांच की मांग रखी और बिहार सरकार को चेताया कि हिटलर का राज नहीं चलेगा। उद्योगपतियों को भी सहयोग देना होगा। ताकि बिहार उन क्षेत्रों की तरह औद्योगिक विकास के रास्ते आगे बढ़ सके।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!