Patna

“अवैध रूप से भारत घुसा चीनी नागरिक गिरफ्तार:सुडोकू से नेपाल होते मुजफ्फरपुर पहुंचा था

मुजफ्फरपुर पुलिस ने भारत में अवैद्य रूप से घुसे एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। इसके बाद थाना पर उससे कड़ी पूछताछ की गई। इसके बाद चीनी नागरिक को गुरुवार दोपहर को जेल भेज दिया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी चौक से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थाने पर लग गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस को बताया कि चीनी से काठमांडू से वीरगंज सड़क मार्ग से भारत की सीमा में प्रवेश किया। इसके बाद चीनी नागरिक मुजफ्फरपुर पहुंचा। चीनी व्यक्ति की पहचान जी लियांगइंग जो चीन के सुडोकू का रहने वाला है। जी लियांगइंग ने पुलिस को बताया कि नेपाल के रास्ते घूमते-घूमते भारत पहुंच गया था।

ब्रह्मपुरा थाना प्रभारी सुभाष मुखिया ने बताया कि गुरुवार को CJM कोर्ट में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है। ब्रह्मपुरा थाना प्रभारी शुभास मुखिया का कहना है कि चीनी नागरिक को बिना पासपोर्ट और वीजा के अनधिकृत रूप से भारत में प्रवेश करने के विरुद्ध भादवि 3 पासपोर्ट एंट्री भारतीय एक्ट 1920 के तहत शिकायत दर्ज किया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!