Samastipur

“समस्तीपुर में नहाने गए थे 5 बच्चे,3 बच्चों की बूढी गंडक नदी में डूबने से मौत:एक दूसरे को बचाने में गई जान

समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के जगत सिंह पूर्व गांव से गुजरने वाली बूढी गंडक नदी में गुरुवार को डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई। जबकि इस दौरान लोगों ने 2 बच्चे को बचा लिया.मृतक बच्चे की पहचान कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के ही हरपुर सिंधिया गांव के उमेश राम का बेटा विक्की कुमार(13), टुनटुन राम का बेटा शिवम कुमार(14) और जगत सिंह पुर गांव के सर्वेश कुमार राय का बेटा स्कंद राज(12) के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

4 घंटे बाद निकाला गया शव

 

घटना की सूचना के बाद स्थानीय गोताखोरों और SDRF की टीम ने करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद करने में सफलता पाई। इस घटना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। नदी से शव निकाले जाने के बाद सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुरुवार देर शाम लाया गया है। ‌रेस्क्यू टीम में शामिल ग्रामीण नंदन पासवान ने बताया कि 9 बजे बूढी गंडक नदी में स्नान कर रहे थे। जिसमें से 5 दोस्त थे। इनमें से 3 की मौत हो गई है। वहीं, 2 को बचाया गया है। 4 अपने से नदी से बाहर निकल गए थे।

 

गहरे पानी में जाने से डूबे

 

घटना के संबंध में ग्रामीण विकास शर्मा ने बताया कि दिन के 3 बजे 5 बच्चे बूढी गंडक नदी में स्नान करने के लिए गए थे। किसी भी बच्चे को तैरना नहीं आता था। इसी दौरान विक्की डूबने लगा। विक्की को डूबता हुआ देख शिवम बचाने पहुंचा, तो वह भी डूबने लगा। यह देख साथ में स्नान कर रहा स्कंद राज आगे बढ़ा तो वह भी गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

 

एक दूसरे को बचाने में डूबे तीनों बच्चे

 

इस दौरान 2 और बच्चे आगे बढ़े लेकिन हल्ला होने के बाद जुटे स्थानीय लोगों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला।‌ इससे उन दोनों बच्चे की जान बच गई। उधर, हल्ला होने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। बाद में कर्पूरी ग्राम थाना और SDRF टीम को भी घटना की जानकारी दी गई। बच्चों के शव को देर शाम 8 बजे तक गोताखोरों ने नदी से बाहर निकाल लिया था।कटोरी ग्राम थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर दलबल के साथ वह मौके पर पहुंचे। SDRF टीम को भी घटना की जानकारी दी। काफी प्रयास के बाद स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिला। इसके बाद तीनों शव को नदी से गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया। सभी का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।‌

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!