Patna

“दानापुर में होटल में अचानक लगी आग…मची अफरा -तफरी :रस्सी के सहारे कूदकर लोगों ने बचाई जान

दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र के ‘द कुमार रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल’ में अचानक आग लग गई। चंद मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चारों ओर धुआं फैल गया। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

आग लगने के बाद होटल के दूसरे फ्लोर पर शीशा तोड़कर रस्सी और सीढ़ी के सहारे लोगों को निकाला गया। इस दौरान दुल्हन की ड्रेस में एक लड़की को भी बाहर निकाला गया। हालांकि, इस पर होटल प्रबंधक फिलहाल कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। इस बीच किचन में रखे दो गैस सिलेंडर ब्लास्ट किया, जिससे पास के निर्माणाधीन मकान में आग लग गई। आगजनी की घटना में जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। दमकल की छोटी-बड़ी सात गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

‘द कुमार रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल’ में लगी आग।
लाखों की संपत्ति जलकर राख

जानकारी के मुताबिक चिमनी के चिंगारी से आग भड़की थी। आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। अग्निशमन पदाधिकारी विजय शंकर यादव ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया है। वहीं, थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने कहा कि अंदर फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बहार निकला गया। फिलहाल स्थिति सामान्य है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!