Samastipur

“समस्तीपुर:सिंघिया खुर्द में लापता 12 वर्षीय बच्चे का शव पानी भरे गड्ढे में उपलाता मिला, फैली सनसनी

समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया खुर्द गांव में सोमवार की सुबह एक बच्चे का शव चिमनी के पानी भरे गड्ढे में उपलाता मिला। इसकी जानकारी मिलते ही गांव के लोगों में सनसनी फैल गयी। जिससे देखते ही देखते गांव के लोगों की भीड़ उमड़ गयी। मृत किशोर की पहचान गांव के ही वार्ड 15 निवासी धर्मेंद्र कुमार साह के 12 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में की गयी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना की सूचना पर पहुंची कर्पूरीग्राम पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंप दिया। कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को स्नान करने के दौरान किशोर डूब गया था। जिसकी लाश सोमवार सुबह मिली। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार अंकुश रविवार दोपहर से ही लापता था। परिजन उसकी खोज में जुटे हुए थे।

 

बताया गया कि उक्त किशोर रविवार को गांव के ही कुछ बच्चों के साथ चिमनी के पानी भरे गड्ढे में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान ही किशोर पानी में डूबा, लेकिन हल्ला करने के बजाय डर के कारण बच्चों ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। इधर किशोर के घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नही चला। सोमवार सुबह कुछ लोगों की चिमनी के गढ्ढे में किशोर की उपलाती हुई लाश पर नजर पड़ी। जिसके बाद बच्चे की डूबकर मरने की लोगों को जानकारी मिली। वहीं बच्चे के घर मे कोहराम मच गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!