Patna

“पटना में गंगा में डूबने से 4 भाइयों की मौत:देर शाम चारों नहाने गए थे,गोताखोरों ने शव निकाला

पटना में रविवार की देर शाम एक ही परिवार के चार बच्चों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। चारों बच्चे नहाने करने गए थे। इसी दौरान हादसा हुआ। घटना बाढ़ के एनटीपीसी थाना क्षेत्र के सहनौरा गंगा घाट की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घंटों मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि समस्तीपुर निवासी रवि कुमार (20) अपने ननिहाल सहनौरा गांव आया था। रविवार की शाम ममेरे भाइयों के साथ रवि गंगा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान सभी बच्चे पानी के तेज बहाव में बह गए।

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है।
मृतक की पहचान रवि कुमार(20), आदित्य कुमार(14), सुदर्शन कुमार(13) और अनुज कुमार(14) के रूप में हुई है। मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार के बीच कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।एनटीपीसी थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!