Patna

मतदान को लेकर गजब का जज्बा! वोट डालने जर्मनी से बिहार आया दंपती, लोगों ने की खूब तारीफ

मुजफ्फरपुर। मतदान करने का ऐसा जज्बा की जिसने भी सुना, उसने तारीफ की। दरअसल जर्मनी के म्यूनिख शहर में बैरिया के मणि प्रकाश और उनकी पत्नी सुप्रिया श्रीवास्तव रहते हैं।वे मतदान करने अपने आवास पहुंचे थे। सोमवार को दंपती ने बूथ पर जाकर मतदान किया। इस दौरान उनके मिलने वालों का तांता लगा रहा। जिसने भी मतदान करने के लिए आने की बात सुनी। उन्होंने खूब तारीफ की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

एक दशक बाद आए वोट डालने
उन्होंने कहा कि एक दशक बाद वोट डालने के लिए अपने घर आए हैं। पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने मणि और सुप्रिया के जर्मनी से वोट डालने के लिए मुजफ्फरपुर आने पर सराहना की।उन्होंन आगे कहा कि जहां लोग अपने घर में रहकर भी लोकतंत्र के इस महान पर्व में भागीदारी निभाने से परहेज करते हैं, वहीं इनका जर्मनी से आना बहुत बड़ी बात है।

लोकतंत्र के प्रति दिखाई आस्था
यह लोकतंत्र के प्रति उनकी आस्था को दर्शाता है। बताया गया कि मणि जर्मनी में बिहार एंड झारखंड फ्रेटरनिटी म्यूनिख संगठन चला रहे हैं। ये संस्था बिहार और झारखंड के लोगों को एकसूत्र में बांधती है। मणि इसके सचिव हैं। सुप्रिया ने कहा कि देश में लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी लोगों को पहल करनी होगी।

पांच लोकसभा सीटों पर हुआ मतदान
बता दें कि सोमवार को पांचवें चरण के तहत पांच लोकसभा सीटों मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी, सारण और हाजीपुर पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ।इन पांचों संसदीय क्षेत्रों में औसतन 55.85 प्रतिशत ही वोट डाले गए, जो कि 2019 में हुए मतदान से 01.22 प्रतिशत कम रहा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!