Patna

चुनाव के बीच मनीष कश्यप के लिए आई गुड न्यूज,कोर्ट ने इस मामले में कोर्ट ने किया बरी

पटना। Manish Kashyap न्यायिक हिरासत में रहते हुए मीडिया को संबोधित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई अदालत की अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सारिका बहालिया की अदालत ने मामले में आरोपित यूट्यूबर मनीष कश्यप और प्रशांत कुमार को बरी कर दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

यूट्यूबर मनीष कश्यप के अधिवक्ता राधा रमन प्रधान ने बताया कि आरोपित पर आरोप था की दक्षिण भारत में बिहारी मजदूरों के साथ कथित हिंसा का फर्जी वीडियो वायरल करने के आरोप में जब पत्रकार मनीष कश्यप जेल में बंद थे तब उन्होंने पेशी के दौरान पत्रकारों को संबोधित किया था।

 

 

उसका वीडियो भी ट्विटर हैंडल पर वायरल किया गया था। इस संबंध में पटना पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने कांड संख्या 6 /2023 दर्ज किया था।इस मामले में अभियोजन पक्ष ने नौ लोगों से गवाही करवाई थी। अभियोजन पक्ष मामले को साबित करने में नाकाम रहा।

कौन हैं मनीष कश्यप?
बता दें कि मनीष कश्यप बिहार के यूट्यूबर हैं, जो कि आए दिन अपने बयानों से चर्चा में रहते हैं। मनीष कश्यप उन दिनों चर्चा में आ गए थे, जब तमिलनाडु सरकार ने उनपर NSA लगा दिया था। मनीष कश्यप के ऊपर मदजूरों का फर्जी वीडियो शेयर करने का आरोप लगा था। मनीष कश्यप ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। बीच में चर्चा थी कि वह लोकसभा का चुनाव भी लड़ सकते हैं। हालांकि, उन्होंने इससे इनकार कर दिया।

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!