Samastipur

“16 घंटे बाद मिला जवान का शव:समस्तीपुर में इलेक्शन ड्यूटी में आया था,गंगा में नहाने के दौरान हुआ हादसा

समस्तीपुर में असम राइफल्स का एक जवान गंगा नदी में डूब गया। वहीं, नदी में डूब रहे दो अन्य जवानों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। लापता जवान की तलाश जारी थी। बुधवार दोपहर जवान का शव घटना के करीब 16 घंटे बाद बरामद किया गया है। घटना की सूचना पर पटोरी के SDM विकास पांडेय पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना मंगलवार शाम जिले के मोहनपुर थाने के जौनापुर गांव की है। मृतक जवान की पहचान असम के ढुबरी जिले के विलासी पारा निवासी नोरेन राय के बेटे मिंटू राय के रूप में की गई है।वहीं, स्थानीय लोगों ने जिन जवानों को डूबने से बचाया है, उनकी पहचान मोन हाजारिवा और दिपून कुमार नाथ के रूप में हुई है। तीनों जवान समस्तीपुर में इलेक्शन ड्यूटी के लिए आए थे।

जौनापुर घाट पर स्नान करने गए थे तीनों जवान

असम राइफल्स के जवान मोहिउद्ददीन नगर विधानसभा सभा क्षेत्र में कैंप कर रहे थे। तड़के सुबह सभी EVM जमा कराने के बाद मंगलवार को कैंप लौटे थे। चुनावी प्रक्रिया खत्म होने के बाद तीनों जवान घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान तीनों जवान शाम करीब 4 बजे गंगा नदी के जौनापुर घाट पर स्नान करने गए।

प्रशासनिक पदाधिकारियों में मचा हड़कंप

जौनापुर घाट पर अभी कटाव रोधी कार्य चल रहा है। प्रशासनिक स्तर पर इस घाट पर स्नान करने को लेकर पाबंदी है। लोगों ने बताया कि स्नान करने के दौरान असम राइफल्स के तीनों जवान डूबने लगे। घाट पर स्नान कर रहे अन्य लोगों ने मोन हाजारिवा और दिपून कुमार को बाहर निकाला, जबकि मिंटू को नहीं बचाया जा सका। नदी से बाहर निकले लोगों ने कैंप पर जानकारी दी, जिसके बाद प्रशासनिक पदाधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया।पटोरी के SDM विकास पांडेय ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया खत्म होने के बाद तीनों जवान गंगा नदी में स्नान करने के लिए गए थे, जहां तीनों डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने दो लोगों को बचाया है। जबकि, एक जवान की मौत हो गई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!