Samastipur

समस्तीपुर से चुनाव कराकर कर लौट रही पुलिस वैन दुर्घटनाग्रस्त, 21 महिला सिपाही जख्मी

समस्तीपुर।अरवल। Bihar Police Van Accident मेहंदिया थाना क्षेत्र में पटना-औरंगाबाद एनएच-139 पर मंगलवार की दोपहर समस्तीपुर से चुनाव कराकर लौट रही पुलिस की गाड़ी को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रोहतास जिला पुलिस बल की 15 महिला सिपाही और छह प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर घायल हो गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की गाड़ी ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर में भर्ती कराया। साथ ही मेहंदिया थाने की पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

रोहतास जिला के पुलिसकर्मी समस्तीपुर से मतदान कराकर वापस रोहतास लौट रहे थे। समस्तीपुर जिला के मोहनपुर विद्यालय से एक साथ-साथ कई गाड़ियां निकली। चार गाड़ियां आगे थी और तीन गाड़ियां पीछे चल रही थी, जिसमें दो महिला पुलिस कर्मियों की गाड़ी आगे थी और एक पुरुष पुलिस कर्मियों की गाड़ी पीछे थी।मेहंदिया के समीप ओवरटेक करने के दौरान ट्रक ने पीछे से पुलिस कर्मियों की गाड़ी में टक्कर मार दी।

ये पुलिस कर्मी हुए घायल
घटना में महिला प्रशिक्षु दरोगा काजल कुमारी, सुजाता कुमारी, स्वाति कुमारी, प्रिया कुमारी, रूपम कुमारी, और जया भारती जख्मी हुई है। रोहतास जिला बल की महिला जवान पुष्पा कुमारी, निकिता कुमारी, मोनिका कुमारी, माला कुमारी, पूजा कुमारी, वर्षा रानी, रानी गीतांजलि, बिंदु कुमारी, शालू कुमारी, फूलमाला कुमारी, कुमारी राजनंदनी, रीता कुमारी, रेणु कुमारी प्रियंका कुमारी और गीता कुमारी जख्मी हुई है।

दो महिला दरोगा काजल कुमारी और प्रिया कुमारी गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को सदर अस्पताल अरवल रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद हेडक्वार्टर डीएसपी पवन कुमार सिंह कलेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायल महिला जवानों का हाल-चाल जाना।मेहंदिया थानाध्यक्ष राहुल अभिषेक ने बताया फरार ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!