Patna

“6 महीने पहले 49 लाख रुपए दहेज देकर हुई थी शादी अब मुजफ्फरपुर में संदिग्ध हालत में नवविवाहिता का मिला शव, ससुरालवाले फरार

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के वीनू नगर में नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। उसके गले पर रस्सी के निशान थे। ससुराल वाले उसे SKMCH में छोड़ फरार हो गए। मृतका के ससुराल में ताला लटका हुआ है। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मायके पक्ष के लोग मृतका के ससुराल में भी जाकर हंगामा किया है। वहां भी तोड़फोड़ किया है। इसके बाद SKMCH में मायके पक्ष और ससुराल पक्ष के बीच झड़प हो गई। हंगामा की सूचना पर SKMCH ओपी पुलिस मौके पर पहुंच दोनों पक्ष लोगो को शांत करवाया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

49 लाख रुपए दिए थे दहेज

दरअसल, राजेपुर थाने के ग्वली डीह निवासी दिनेश साह की बेटी अंजली कुमारी की शादी अहियापुर के वीनू नगर के शत्रुधन साह के बेटे सूर्यवंशी कुमार से 4 दिसंबर 2023 को हुआ था। दहेज में उसने 49 लाख रुपए, बुलेट के लिए ढाई लाख, गोदरेज, फ्रिज, कपड़ा के 70 हजार रुपए दिए थे। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि 50 लाख रूपया दहेज में मांगा था। 1 लाख रुपए बाकी था। इसको लेकर बेटी को रस्सी से गला दबाकर मार दिया है। उसने लड़के और उसकी मां को आरोपी बनाया है। मृतका के पिता ने बताया कि उसके रिश्तेदार के यहां से इसकी जानकारी मिली। इसके बाद एसकेएमसीएच में गए तो शव रखा हुआ था। मृतका के भाई राहुल कुमार ने बताया कि मम्मी-पापा से भी बात नहीं करने देते थे। सप्ताह में एक दो बार कभी-कभी सब साथ में रहकर बात कराते थे।

क्या बोली पुलिस

SKMCH ओपी थानेदार लालन पासवान ने बताया कि संदिग्ध स्थिति में नवविवाहिता की मौत हो गई है। दहेज के लिए हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मायके पक्ष के लोगों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!