Patna

दो बच्चों की विधवा मां ने प्रेमी संग की शादी,1 साल से था प्रेम-प्रसंग,रस्सी से बांधकर पीटा

बांका के एक गांव में विधवा ने प्रेम-प्रसंग में शादी कर ली है। इसके बाद गांव वालों ने महिला और उसके प्रेमी को रस्सी से बांधकर जमकर दोनों की पिटाई कर दी। महिला दो बच्चों की मां है। वहीं, प्रेमी कुंवारा बताया जा रहा है।दोनों के बीच 1 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 1 साल पहले दोनों गांव से भागकर बेंगलुरु में रह रहे थे। वहीं पर दोनों ने शादी भी कर ली थी। 1 महीने पहले ये लोग अपने-अपने गांव लौट गए और अलग-अलग रहने लगे।वीडियो मंगलवार का है। मामला बांका के कटोरिया प्रखंड अंतर्गत जयपुर थाना क्षेत्र के कोल्हासार पंचायत का है। महिला की पहचान पिंकी देवी(30) और लड़का कटोरिया थाना क्षेत्र के अरबिन्द यादव(28) पिता नरेश यादव का बेटा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

लड़के की कराई जा रही थी दूसरी शादी

दरअसल, प्रेमी के घर वाले उसकी पहली शादी से अनजान उसकी किसी और लड़की से शादी करवाने वाले थे। सोमवार को प्रेमी के परिजन उसका तिलक करा रहे थे। इसी बीच लड़का महिला(अपनी पत्नी) से मिलने उसके घर जा पहुंचा। जब मंगलवार सुबह हुई तो प्रेमी अरबिन्द यादव के घर वाले उसे खोजने के लिए जयपुर कोल्हासार पंचायत के पलनियां पहुंचे। वहां उसे प्रेमिका के घर में पाकर दोनों को रस्सी से बांधकर मारपीट की।

इस दौरान कई घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा भी चला। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस प्रेमी जोड़े को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रेमिका के अनुसार वो प्रेमी अरबिन्द यादव के साथ रहना चाहती है। लेकिन प्रेमी के घर वाले तैयार नहीं हो रहे हैं। वहीं, रस्सी में बांधे प्रेमी युगल का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।

दोनों बच्चों को छोड़ बेंगलुरु भागी थी महिला

विधवा महिला पिछले एक साल पहले काम का बोल कर प्रेमी के साथ बेंगलुरु चली गई थी। अपने दोनों बेटे प्रीतम कुमार और उत्तम कुमार को सास के पास गांव में छोड़ कर गई थी। बेंगलुरु में दोनों प्रेमी-प्रेमिका ने शादी भी कर ली थी। पति-पत्नी की तरह जीवन जी रहे थे। दोनों मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे थे। एक माह पहले दोनों प्रेमी-प्रेमिका अपने अपने घर लौट आए थे.इसके बाद प्रेमी अरबिन्द यादव अपने घर थमबोर से पलनियां महिला से मिलने हर दिन आया करता था। इसी तरह मंगलवार को भी वह अपनी पत्नी से मिलने पहुंचा। तभी ये घटना घटी। प्रेमिका पिंकी देवी के अनुसार वो प्रेमी अरबिन्द यादव के साथ रहना चाहती है। प्रेमी अरबिन्द यादव भी अपनी प्रेमिका को रखने के लिए तैयार है, लेकिन उसके घर वाले नहीं मान रहे हैं।

विधवा पिंकी देवी ने बताया कि अरबिन्द यादव की मां कागो देवी, भाभी जागेश्वरी देवी और बड़ा भाई उमेश यादव ने मिलकर महिला के साथ रस्सी से बांधकर मारपीट की है।थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि आवेदन के अनुसार पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!