Patna

“ट्रेन से गिरकर युवक की मौत:परिजन बोले- काम की तलाश में जा रहे थे

वैशाली के सहदेई थाना क्षेत्र के कुमहरकोल में ट्रेन से गिरकर एक यात्री की हुई मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर तुरंत मौके पर पहुंची सहदेइ थाने की पुलिस अधिकारी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है।मृतक की पहचान पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के धर्मशाला स्थित महेश राय का पुत्र अर्जुन राय के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना उसके परिजनों को दिया गया, जिसके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना से ट्रेन पकड़े थे

मृतक रेल यात्री के बहनोई बिजली राय ने बताया कहीं जाने के लिए पटना से ट्रेन पकड़े थे। बाद में मालूम हुआ है ट्रेन में गिर जाने से मौत हो गई है। मृतक के चार छोटे छोटे बच्चे हैं। वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे.परिजनों ने बताया कि काम के सिलसिले में कही जा रहा था। जिसके मौत हो जाने के बाद चार छोटे-छोटे बच्चों के सर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। सभी बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

सदई थाने में तैनात ग्रामीण पुलिस जग नारायण पासवान ने बताया कि सहदेई थाना क्षेत्र के कुम्हरकोल और बिहजादी गांव के सिमाना पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर आए हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!