Samastipur

“आलोक मेहता के पक्ष में चुनावी सभा को मोबाइल से संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा भाजपा 10 वर्षों से सिर्फ ठगने का काम कर रही

शाहपुर पटोरी.17 महीने में शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो काम हुआ है वह पहले कभी नहीं हुआ। मैंने इस अवधि में 5 लाख लोगों को रोजगार देने का काम किया। इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो देश में एक करोड़ लोगों को रोजगार दिया जाएगा। ये बातें पटोरी के जननायक स्टेडियम में मंगलवार को महागठबंधन के उम्मीदवार आलोक मेहता के पक्ष में चुनावी सभा को मोबाइल से संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कही। हेलीकॉप्टर खराब होने के कारण पटोरी की चुनावी सभा में नहीं पहुंच पाने पर तेजस्वी यादव ने लोगों से क्षमा मांगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वहीं गोलबंद होकर राजद उम्मीदवार आलोक मेहता के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि उजियारपुर से तेजस्वी यादव चुनाव लड़ रहा है। मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा 10 वर्षों से लोगों को सिर्फ ठगने का काम किया है। मोदी सरकार ने जनता से किए हुए कोई भी वादा पूरा नहीं किया। ना काला धन वापस आया और ना ही 15 लाख रुपए किसी के खाते में आया। हम लोगों के गठबंधन की सरकार बनेगी तो देश भर में एक करोड़ नौजवानों को सरकारी नौकरी दिलाने का काम करेंगे। गरीब परिवार की बहनों को साल में एक बार 1,00,000 रुपए दिया जाएगा। 200 यूनिट फ्री में बिजली दिया जाएगा। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाएंगे। रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपए में देंगे।

जूनियर लालू यादव के नाम से मशहूर कृष्ण यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की आवाज में रखा संदेश। इससे लोगों में अलग उत्साह दिखा। कार्यक्रम को महागठबंधन के नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो एवं संचालन पटोरी प्रमुख सह प्रखंड राजद अध्यक्ष सुरेश राय व अधिवक्ता सदानंद राय ने संयुक्त रूप से किया।

मौके पर मोरवा विधायक रणविजय साहू, पूर्व विधायक अजय कुमार बुल्गानीन, डॉ एज्या यादव, अनिल सहनी, अशोक वर्मा, रोमा भारती, डॉ अशरफ इमाम, पूर्व प्रमुख अनिता राय, जिला सहकारिता अध्यक्ष विनोद राय, मनोज कुमार सुनील, जवाहर राय, कमलकांत राय, रामाशंकर राय, सरोज राय, सरवन राय, सुधीर राय, अजय चौधरी, अनिमेष राय, सुरेश राय, अशर्फी राय महंत, कृष्ण यादव आदि थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!