Begusarai

“बेगूसराय में झुग्गी-झोपड़ी में संचालित पाठशाला का मना स्थापना दिवस

बेगूसराय के लोहियानगर फ्लाईओवर के नीचे स्थित झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में माया कौशल्या फाउंडेशन द्वारा जनसहयोग से संचालित बच्चों की पाठशाला का पाचवां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। आए हुए अतिथियों का स्वागत बच्चों ने स्वागत गान गाकर किया।कार्यक्रम के अतिथि गायत्री इंटरप्राइजेज उलाव के संचालक विक्रम कुमार ने कहा कि पाठशाला के बच्चे शिक्षा के साथ साथ ताइक्वांडो और कम्प्यूटर का ट्रेनिंग ले रहे हैं। इसकी जितनी भी सराहना किया जाए वह कम है। उन्होंने पाठशाला संचालन से जुड़े सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को बैग प्रदान कर उत्साह वर्धन किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में बच्चों ने लिया भाग

माया कौशल्या फाउंडेशन के सचिव-सह-बच्चों की पाठशाला के संचालक रौशन कुमार ने पाठशाला की स्थापना काल को याद करते हुए कहा कि स्थापना सिर्फ दो व्यक्ति के साथ मिलकर की गई थी। उसके बाद धीरे-धीरे यह कारवां बनता गया। पाठशाला के संस्थापक सदस्य अशोक कुमार ने ताइक्वांडो कोच मणिकांत के प्रयास कि सराहना करते हुए कहा कि इनके प्रयास से पाठशाला के बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लिए।

शिक्षिका सोनी कुमारी एवं रीता कुमारी ने पाठशाला के बच्चों में हो रहे प्रगति की सराहना की। वहीं, शिक्षक रजनीकांत और विकास ने पाठशाला में प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि अगर आम आवाम का सहयोग नहीं मिलता तो पाठशाला का संचालन संभव नहीं था। धन्यवाद ज्ञापन सोनाली कुमारी ने की।

इस मौके पर अतिथि के रूप में चंदन कुमार, विनय, केशव, निशांत, मृत्युंजय सहित शिक्षक विवेक, आलोक, कीमती, कुमकुम, बादल, खुशी, प्रिंस, नितिश एवं अंजलि सहित अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान पाठशाला एवं झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों के साथ अभिभावक उपस्थित थे। अभिभावकों ने कहा कि इस टीम के प्रयास से अब हमारे बच्चे भी पढ़ रहे हैं, शिक्षा के मुख्य धारा में शामिल हो गए हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!