PatnaSamastipur

“आज के बाद नहीं होंगे कोई मांगलिक कार्य:दो महीने तक थम जाएगी शहनाई की गूंज

पटना।आज 28 अप्रैल को इस महीने का अंतिम लग्न-मुहूर्त है। इसके बाद दो महीने मई और जून में मांगलिक कार्यक्रम नहीं होंगे। ज्योतिष शास्त्र के विद्वान आचार्य राकेश झा ने बताया कि 29 अप्रैल सोमवार को पूर्व दिशा में शुक्र ग्रह अस्त हो रहा है। फिर 6 मई को पश्चिम दिशा में गुरु ग्रह अस्त हो जायेगा। इन दो प्रमुख ग्रहों के अस्त हो जाने से मांगलिक कार्यक्रम पर रोक लग जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

आचार्य राकेश झा ने कहा कि प्रमुख ग्रहों के अस्त या नीच होने की स्थिति में विवाह का शुभ मुहूर्त नहीं होता है। जुलाई महीने में शुक्र के उदय होने के बाद शादी-ब्याह का सिलसिला शुरू हो जाएगा। फिर 17 जुलाई को हरिशयन एकादशी के बाद से चार महीने के लिए मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे। विवाह संस्कार के शुभ योग के लिए गुरु, शुक्र और सूर्य का शुभ होना जरूरी है। वहीं, उपनयन, मुंडन, भूमि पूजन, गृहप्रवेश आदि मांगलिक कार्य भी नहीं होंगे।

खरमास के बाद शादी-ब्याह का सिलसिला शुरू हो जाएगा। पंचांगीय गणना के अनुसार मिथिला पंचांग में जुलाई में कुल 3 लग्न मुहूर्त है। वहीं, बनारसी पंचांग में 7 मुहूर्त है।

शादी-विवाह के शुभ लग्न मुहूर्त

मिथिला पंचांग के अनुसार

मई- 1

जुलाई- 10, 11, 12

बनारसी पंचांग के अनुसार

जुलाई- 9, 10, 11, 12, 13, 14 और 15

नवंबर- 16,17, 22, 23, 24, 25, 26, 28 और 29

दिसंबर- 2, 3, 4, 5, 9, 10, 11, 14 और 15

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!